प्राथमिक चिकित्सा (First Aid Important Questions) महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर
1. प्राथमिक चिकित्सा क्या है?
उत्तर: दुर्घटना या अचानक बीमारी की स्थिति में डॉक्टर के आने या अस्पताल पहुँचने तक दी जाने वाली तात्कालिक सहायता को प्राथमिक चिकित्सा कहते हैं।
2. प्राथमिक चिकित्सा का उद्देश्य क्या है?
उत्तर:
- रोगी की जान बचाना
- उसकी स्थिति को स्थिर रखना
- संक्रमण से बचाना
- शीघ्र उपचार के लिए तैयार करना
3. प्राथमिक चिकित्सा के लिए आवश्यक एक वस्तु का नाम लिखिए।
उत्तर: पट्टी (Bandage)।
4. जलने पर प्राथमिक उपचार क्या होना चाहिए?
उत्तर: जले हुए स्थान को ठंडे पानी से धोकर एंटीसेप्टिक क्रीम लगाना चाहिए।
5. नाक से खून आने पर क्या करना चाहिए?
उत्तर: रोगी को बैठा कर सिर थोड़ा आगे झुकाएं और नाक पर ठंडी पट्टी रखें।
6. प्राथमिक चिकित्सा किट में कौन-कौन सी वस्तुएँ होनी चाहिए?
उत्तर:
- सेलाइन, डेटोल
- रूई और पट्टियाँ
- कैंची, टेप
- थर्मामीटर
- दर्द निवारक दवा
- मरहम, ऐंटीसैप्टिक क्रीम
- दस्ताने और फेस मास्क
7. किसी व्यक्ति को चोट लगने पर प्राथमिक चिकित्सा कैसे दी जाती है?
उत्तर:
- खून बहने पर साफ कपड़े या पट्टी से दबाएं
- घायल अंग को ऊँचा रखें
- चोट को साफ करके दवा लगाएं
- जरूरत हो तो डॉक्टर के पास पहुँचाएं
8. साँप काटने पर प्राथमिक उपचार क्या होना चाहिए?
उत्तर:
- व्यक्ति को शांत रखें
- प्रभावित अंग को हिलने न दें
- उस स्थान पर कपड़े से कसकर बाँधें
- जल्द से जल्द डॉक्टर के पास ले जाएँ
9. जलने पर क्या नहीं करना चाहिए?
उत्तर:
- बर्फ नहीं लगानी चाहिए
- फफोले को नहीं फोड़ना चाहिए
- घी या तेल नहीं लगाना चाहिए
- गंदे कपड़े से घाव नहीं ढकना चाहिए
10. प्राथमिक चिकित्सा का महत्व क्या है?
उत्तर:
- यह जीवन रक्षा में सहायक होती है
- चोट या बीमारी के प्रभाव को कम करती है
- संक्रमण से बचाती है
- समय रहते सही उपचार की व्यवस्था संभव बनाती है
11. मोच आने पर क्या प्राथमिक उपचार किया जाता है?
उत्तर:
- प्रभावित स्थान को आराम देना
- बर्फ से सेंक करना
- पट्टी बांधना
- सूजन कम होने तक उस अंग को न हिलाना
12. बेहोश व्यक्ति को क्या प्राथमिक चिकित्सा दी जानी चाहिए?
उत्तर:
- व्यक्ति को छायादार स्थान पर लिटाएं
- सिर थोड़ा नीचे रखें
- कपड़े ढीले करें
- मुँह और नाक साफ रखें
- डॉक्टर को तुरंत बुलाएं
13. हड्डी टूटने पर क्या करना चाहिए?
उत्तर:
- हिलाना नहीं चाहिए
- टूटी हड्डी को एक जगह स्थिर रखें
- लकड़ी या खपच्ची से सहारा दें
- डॉक्टर के पास ले जाएँ
14. खाद्य विषाक्तता (Food Poisoning) होने पर क्या प्राथमिक उपचार देना चाहिए?
उत्तर:
- रोगी को आराम देना
- उल्टी या दस्त होने पर ORS घोल देना
- अधिक पानी पिलाना
- तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना
15. जलने की स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा के चरण बताइए।
उत्तर:
- जलन वाले स्थान को ठंडे पानी से धोना
- सूती कपड़े से ढकना
- बर्फ न लगाना
- एंटीसेप्टिक क्रीम लगाना
- गंभीर स्थिति में डॉक्टर को दिखाना
16. प्राथमिक चिकित्सा की विशेषताएँ क्या हैं?
उत्तर:
- त्वरित और उचित होनी चाहिए
- घबराहट नहीं होनी चाहिए
- साफ-सफाई और सावधानी से दी जानी चाहिए
- रोगी को सांत्वना देना चाहिए
17. प्राथमिक चिकित्सा में ‘ABC’ का क्या अर्थ है?
उत्तर:
- A – Airway (श्वास मार्ग खुला है या नहीं)
- B – Breathing (सांस ले रहा है या नहीं)
- C – Circulation (रक्त संचार हो रहा है या नहीं)
18. प्राथमिक चिकित्सा में उपयोगी घरेलू वस्तुएँ कौन-कौन सी हो सकती हैं?
उत्तर:
- हल्दी (रक्त रोकने के लिए)
- एलोवेरा (जलन के लिए)
- बर्फ (मोच या सूजन में)
- नींबू (कीड़े के काटने पर)
- नमक-चीनी का घोल (डिहाइड्रेशन में)