यूनिट टेस्ट
कक्षा 12
भौतिक शास्त्र
Time : 1 घंटा 30 मिनट अधिकतम अंक : 20
Q.1 सही विकल्प का चयन कीजिए। (1×4=4)
i) किसी संधारित्र की धारिता निर्भर करती है।
(क) संधारित्र के आवेश पर (ख) संधारित्र के विभव पर
(ग) संधारित्र के ज्यामितीय विन्यास पर (घ) उपरोक्त सभी
ii)E तीव्रता वाले विद्युत क्षेत्र में आवेश q रखने पर उस पर लगने वाला बल होगा ।
(क) F=E/q (ख)F=q/E (ग)F=qE (घ)F=E-q
iii) किसी विद्युत द्विध्रुव के केंद्र से r पर विद्युत क्षेत्र अनुक्रमानुपति होता है।
(क)1/r (ख)1/r2 (ग)1/r3 (घ)1/r4
iv) समविभव पृष्ठ तथा विद्युत क्षेत्र रेखाओं के बीच कोण होता है ।
(क)0° (ख)180° (ग)90° (घ)45°
Q.2 रिक्त स्थान की पूर्ति करो। (1×3=3)
i) दो धनावेशो के बीच की दूरी दुगनी कर देने पर उनके मध्य प्रतिकर्षण बल…… गुना हो जाएगा ।
ii) बिंदु आवेश के कारण विद्युत विभव दूरी के……… होता है।
iii) समान्तर प्लेट संधारित्र की प्लेटों के बीच की दूरी बढ़ाने पर उसकी धारिता ….. हो जाती है।
Q.3 एक शब्द में उत्तर दीजिए। (1×2=2)
i) विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण की दिशा होती है ।
ii) आवेशित खोखले गोले के अंदर विद्युत क्षेत्र का मान होता है।
Q.4 दो विद्युत बल रेखाएं एक दूसरे को कभी प्रतिच्छेद नहीं करती है । क्यों? (2Marks)
Q.5 किसी चालक की विद्युत धारिता की परिभाषा एवं मात्रक ओर विमा लिखिए । (2Marks)
Q.6 समान्तर प्लेट संधारित्र के लिये व्यंजक ज्ञात कीजिए। (3Marks)
Q.7 किसी विद्युत द्विध्रुव के कारण अक्षीय स्थिति में किसी बिंदु पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए। (4Marks)